Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में होगा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में होगा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में होगा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) इकाई श्री पांवटा साहिब द्वारा आगामी 26 जून 2026 को पाँवटा साहिब में भव्य सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज रोड स्थित पैराडाइज रिजॉर्ट, चुंगी नंबर-6 में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।

समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ "एवं परिवार बचाओ, समाज बचाओ अभियान" को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं गुरजीत सिंह सैनी, जसविंदर सिंह सैनी, गुरदीप सिंह सैनी और राज कुमार सैनी विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष  गुरदीप सिंह सैनी (गैरी) के नेतृत्व में संभाली जा रही है।

आयोजकों के अनुसार यह समारोह समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।