Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने बातामंडी में जांची लोगों की सेहत, अस्पताल में ये आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने बातामंडी में जांची लोगों की सेहत, अस्पताल में ये आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध...

पाँवटा साहिब के सुरजपुर स्थित मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के द्वारा, जगदम्बा मंदिर समिति के सौजन्य से श्री महामाया जगदम्बा मंदिर परिसर बातामंडी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में डॉक्टर शालिनी मंगला, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर अंकिता शर्मा, डॉक्टर रमनदीप, विशाल तोमर, नेहा शर्मा, अलीशा, अनु जयसवाल, सीमा शर्मा, राम लाल शर्मा, कमल आदि ने 87 रोगियों की जांच की जिसमें सामान्य रोग के 48, आंखों की जांच 18, दंत रोग के 04 तथा बाल रोग के 17 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई।
अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल भी कैम्प में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है।
