Shillai News: कोटी बोंच में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व क्रिएटिविटी एवं इनोवेशन दिवस पर कार्यक्रम ddnewsportal.com

Shillai News: कोटी बोंच में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व क्रिएटिविटी एवं इनोवेशन दिवस पर कार्यक्रम ddnewsportal.com

Shillai News: कोटी बोंच में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व क्रिएटिविटी एवं इनोवेशन दिवस पर कार्यक्रम 

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट विद्यालय कोटी बोंच में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व क्रिएटिविटी एवं इनोवेशन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने रचनात्मकता, नवाचार एवं आधुनिक तकनीक के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर एनसीसी एएनओ एवं प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र वीरेंद्र शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि आज के युग में नवाचार और नई सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ Artificial Intelligence (AI) के महत्व, उपयोगिता तथा भविष्य में इसकी भूमिका पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नई सोच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा तकनीकी जागरूकता विकसित करना रहा। अंत में सभी कैडेट्स ने देश सेवा के साथ आधुनिक ज्ञान अपनाने का संकल्प लिया।