शिलाई मे ये मंहगाई कहाँ से आई...... ddnewsportal.com

शिलाई मे ये मंहगाई कहाँ से आई...... ddnewsportal.com

शिलाई मे ये मंहगाई कहाँ से आई......

युवा कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

सिरमौर प्रभारी आलोक चौहान के नेतृत्व में आज शिलाई युवा कांग्रेस द्वारा शिलाई में पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर धरना दिया गया और बढ़ती मंहगाई और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमे विशेष रूप से शिलाई ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीताराम शर्मा मौजूद रहे। यह प्रदर्शन सिरमौर जिला प्रभारी एलोद चौहान, जिला सिरमौर

युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सरकार व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर प्रदर्शन किया। युवा नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार मे मंहगाई आसमान छू रही है। अनेकों राज्य मे पेट्रोल के दाम 100 रूपये प्रति लीटर पार कर गये हैं और बचे खुचे प्रदेशों मे 100 रूपये पर पंहुचने वाले हैं। ऐसे मे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें सोई पड़ी है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अतर कपूर, पूर्व शिलाई युवा कांग्रेस

अध्यक्ष कंवर ठाकुर, संजीव पुंडीर, प्रमोद कुमार, बलदेव सिंह , सचिन शर्मा, प्रकाश राणा, सिरमौर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर टिंकु, पंकज सिंगटा, नगीन शर्मा, जगपाल चौहान, विजय सिंह, विपुल शर्मा जिला सिरमौर NSUI अध्यक्ष, रविंदर ठाकुर लाधी ज़ोन अध्यक्ष, संदीप मिंटा, विक्रम ठाकुर, विनोद ठाकुर, कपिल चोवालटा, मदन ठाकुर, यशपाल तोमर, अजय शर्मा, तपेन्द्र ठाकुर टिम्बी ज़ोन अध्यक्ष, वीनू भंडारी सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर शिलाई युवा कांग्रेस, कपिल पोजटा, कमल चौहान, किशन सिंह, बिलम सिंगटा, विवेक तोमर, वेद प्रकाश ठाकुर, बलबीर सिंगटा, यशपाल ठाकुर, रविंदर ठाकुर आदि मौजूद रहे।