Sirmour: मौलाना उस्मान लुधियानवी आयेंगे नाहन, हर धर्म के साथ खड़े होकर इंसानियत और भाईचारे का देते हैं संदेश ddnewsportal.com
Sirmour: मौलाना उस्मान लुधियानवी आयेंगे नाहन, हर धर्म के साथ खड़े होकर इंसानियत और भाईचारे का देते हैं संदेश

मौलाना उस्मान लुधियानवी साहेब सिरमौर आयेंगे। मौलाना जनवरी में अंजुमन इस्लामिया के बुलावे पर नाहन आयेंगे। नाहन में "एक इंसानियत देश मोहब्बत" पर एक जलसा होने जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बाॅबी अहमद ने बताया कि मौलाना उस्मान लुधियानवी की 3 पीढ़ियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मस्जिदों से जिहाद का फतवा दिया। कई बार अंग्रेजों की जेल में रहे, और भी कई जुल्म अंग्रेजों के झेले है। उन्हीं के परिवार से एक अजीम शख्शियत है मौलाना उस्मान लुधियानवी साहेब जिन्होंने

आजकल के दौर में हर धर्म के साथ खड़े होकर इंसानियत और भाई चारे का संदेश दिया है। देश से वफादारी उनके खून में है। अभी पंजाब में आई आपदा में भी उनके कहने पर लोगों ने लगभग 8 करोड़ की मदद पंजाब के पीड़ित लोगों को दी है। पूरे देश में ये भाई चारे का देश से वफादारी का संदेश देते चल रहे है।
उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया ने भी चाहे करोना हो चाहे बाढ़ पीड़ित हमेशा अपना सहयोग दिया है और गरीब बच्चों की पढ़ाई हो गरीब बेटियों की शादी हो जरूरत मंद का इलाज हो हमेशा सबका साथ दिया है और आगे भी देता रहेगा।
