मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम से लैस होगा सिविल अस्पताल पांवटा- ddnewsportal.com

मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम से लैस होगा सिविल अस्पताल पांवटा- ddnewsportal.com

Good News- मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम से लैस होगा सिविल अस्पताल पांवटा 

अब हर बेड तक मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया निरिक्षण।

पांवटा साहिब का सिविल अस्पताल अब मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम से लैस होगा। अब यहां पर हर बेड के साथ ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अस्पताल पंहुचकर सिस्टम का निरिक्षण किया और इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। इस कार्य को इस माह के अंत तक पूरा करने क लक्ष्य रखा गया। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम का कार्य प्रगति पर है। हालांकि अभी ऑक्सीजन प्लांट नही बना है लेकिन यहां पर मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम के तहत अस्पताल के हर बेड तक पाईपलाईन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाएगी। फिलवक्त यह सप्लाई ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से दी जाएगी। बाद मे जब यहां पर बड़ा ऑक्सीजन प्लांट बनेगा तो यह सप्लाई प्लांट से जुड़ जाएगी। लंबे समय से अस्पताल मे हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा की मांग उठाई जा रही थी। समाजसेवी समीर शर्मा आज हमारे बीच नही है लेकिन अपने जीते जी उन्होंने लगातार इस मांग को उठाया। जानकारी

यह भी है कि अस्पताल मे 1000 एमपीए की क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट भी प्रस्तावित है लेकिन अभी पहले मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम शुरू किया जाएगा। उधर, इस बारे मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ संजीव सहगल ने बताया कि 31 जुलाई तक सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे मैनिफोल्ड ऑक्सीजन सिस्टम को तैयार करने का लक्ष्य है। इसके तहत हर बेड तक ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। जब तक ऑक्सीजन प्लांट नही बन जाता तब तक सिलेंडर के माध्यम से यह सुविधा दी जाएगी।