बड़ी खबर- युवा कांग्रेस हिमाचल के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस ddnewsportal.com

बड़ी खबर- युवा कांग्रेस हिमाचल के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस ddnewsportal.com

बड़ी खबर- युवा कांग्रेस हिमाचल के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस 

पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र, राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों द्वारा पार्टी को खोखला करने का बताया कारण। 

कांग्रेस पार्टी के युवा कांग्रेस के पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने पार्टी छोड़ दी है। इस बाबत उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर भी जानकारी सांझा की है। जिसमे उन्होंने बताया है कि पिछले 25 वर्षो के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा है। जिस मकसद और सोच के साथ उन्होंने और उनके हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ

खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है। जिसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है। हम रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे। मैं उन हजारों संघर्ष के साथियों को संघर्ष के सफर में योगदान देने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद करना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं की आप सभी भी इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे।
आपका अपना साथी
मनीष ठाकुर
जय क्रांति जय संघर्ष

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं के कमेंट्स आ रहे हैं और उनके पार्टी छोड़ने पर दुख प्रकट कर रहे हैं। कुछ उनके साथ हमेशा खड़े रहने की बात कर रहे हैं तो कुछ संगठन को कोसने से भी पीछे नही हट रहे। मनीष ठाकुर ने पार्टी से रिजाईन करने की पुष्टि की है।