Paonta Sahib: श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा इस दिन से ddnewsportal.com

Paonta Sahib: श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा इस दिन से  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा

पढ़ें कब से शुरू होगा आयोजन और किस दिन है भंडारा, ये प्रसिद्ध कथावाचक करेंगे पाठ...

पाँवटा साहिब के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों में पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर जन जन की सुख शांति एवं भलाई और जन के कल्याण हेतु करवाए जाने वाले पावन श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का संकीर्तन भव्य विशाल कार्यक्रम परंपरागत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया जाएगा। यह धार्मिक कथा 23 अगस्त दिन बुधवार से लेकर 29 अगस्त दिन मंगलवार तक चलेगी। कथा का समय हर रोज शाम 3:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक का होगा। जिसमें इस वर्ष उत्तर भारत के जाने पहचाने और लोकप्रिय कथा व्यास आचार्य सुखदेव जी महाराज कुरुक्षेत्र हरियाणा वाले अपने मुखारविंद से, और अपनी आध्यात्मिक एवं मधुर वाणी के साथ धार्मिक श्री शिव महापुराण कथा का संकीर्तन गुणगान बहुत ही सुंदर भाव के साथ करेंगे। 29 अगस्त दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे कथा संपूर्ण होने की मंगल बेला पर विशाल भंडारा दोपहर 12:00 बजे होगा।


यह जानकारी मंदिर समिति के प्रचार मंत्री, धर्मवीर सिंह राठौर ने प्रदान की। मंदिर समिति के अध्यक्ष दाताराम चौहान, मुख्य संरक्षक आरपी तिवारी, मंदिर महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री, कोषाध्यक्ष सुशील कपूर, प्रचार मंत्री विनय कुमार गोयल, सहसचिव गुरुचरण चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान, सुभाष जंग, मुखिया सेवा के पुनीत कुमार, मनीष राठौर, विक्रम सिंह, सरदार मोहन सिंह सहोता, सरदार बहादुर सिंह, सरदार पवित्र सिंह, सरदार कीर्तन सिंह, वरिष्ठ प्रधान अरविंद कुमार गोयल, ग्राम पंचायत

पातालियो के पूर्व प्रधान सरदार हरबंस सिंह, उप प्रधान दिलबाग सिंह, ग्राम पंचायत पतलियों के प्रधान सज्जन सिंह चौहान, मुख्य सेवादार विजय कुमार गोयल, भगवान सिंह चौहान, दुग्गल सिंह चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान दया सिंह चौहान एवं प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौर इत्यादि ने सभी शिव भक्तों से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है कि, सभी भव्य विशाल धार्मिक आयोजन में अवश्य सम्मिलित होवे। और श्री पातालेश्वर महादेव का कल्याणकारी आशीर्वाद एवं प्रसाद अवश्य ही ग्रहण करें।