Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज में पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 6-7 मार्च को, पहले दिन उद्योग मंत्री चीफ गेस्ट ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज में पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 6-7 मार्च को, पहले दिन उद्योग मंत्री चीफ गेस्ट

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में दो मुख्य वार्षिक कार्यक्रम 6 और 7 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 मार्च को महाविद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम व रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा की जायेगी। इस समारोह में महाविद्यालय के उन सभी छात्र छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जिन्होंने शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, NCC और पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल की हैं।

डा. चौहान ने कहा कि दूसरे दिन 7 मार्च को केंद्रीय छात्र परिषद का सांस्कृतिक कार्यक्रम "पहल" आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम

पहल महाविद्यालय की वार्षिक दैनंदिनी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसमें महाविद्यालय की सांस्कृतिक विविधता की छटा गायन और नृत्य के माध्यम से रंगमंच पर प्रस्तुत की जाएगी।