Paonta Sahib: महिला लेखकों के उपन्यासों में नारीवाद के बारे में दी जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला लेखकों के उपन्यासों में नारीवाद के बारे में दी जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला लेखकों के उपन्यासों में नारीवाद के बारे में दी जानकारी

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में फेमिनिज्म एंड पेट्रियारकल फोर्टीफीकेशन 'विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में ये अव्वल...

पाँवटा साहिब के श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा 'फेमिनिज्म एंड पेट्रियारकल फोर्टीफीकेशन' विषय पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ ऋतु पंत की उपस्थिति में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला अंग्रेजी स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ विवेक नेगी के संबोधन से हुई, जिसमे उन्होंने वर्तमान परिपेक्ष्य में महिला लेखकों के उपन्यासों में नारीवाद के बारे में बताया। इसके अलावा पेपर प्रेजेंटेशन की बारीकियों के बारे में बताया।


इसके पश्चात छात्रा अंजना यादव द्वारा ' फेमिनिज्म एंड हुमन राइट मूवमेंट' अनुकृति शर्मा द्वारा 'वूमेन इन लिटरेचर:  इश्यूज एंड कंसर्नस' और एम ए द्वितीय सेमेस्टर की मोहिनी चौहान द्वारा 'पेट्रीआरकी एंड इनिक्वालिटी :टुवर्ड्स ए सब्सटेंशियल  फेमिनिज्म' विषय पर प्रेजेंटेशन दी जिसमें प्रमुख नारीवादी लेखिकाएं जेन ऑस्टेन, वर्जीनिया वुल्फ, मार्गरेट आर्टवुड, मैरी वॉलस्टोन क्राफ्ट के योगदान और कार्यों के बारे मे बताया गया। इसके पश्चात् जेन ऑस्टिन की उपन्यास 'परसवेशन' पर आधारित

फिल्म दिखाई गई। कार्यशाला के दूसरे दिन 'परसवेशन' उपन्यास को डॉक्यूमेंट्री के साथ तुलनात्मक अवलोकन किया गया, जिसमे छात्रों  द्वारा लिखे गए फ़िल्म रिव्यू पढ़े गए। प्रो दीपा चौहान और रीना चौहान ने लिखे गए  रिव्यूज का विश्लेषण किया। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हर्षल द्वारा संचालित प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता में सना और शमा की टीम प्रथम, अंजना और अवंतिका द्वितीय और अनुकृति, नेहा तृतीय रहे ।अंत में 'इंडियन वूमेन  राइटर : सोसाइटल पैटर्न, क्वेस्ट फॉर आईडेंटिटी एंड  एस्कैपीजम' पर ग्रुप डिस्कशन की गई। जिसमें अंग्रेजी की प्रमुख भारतीय लेखिका अनिता देसाई, कमला दास, शशि देशपांडे की आलोचनात्मक अवलोकन किया गया।