बारिश के जख्म: पाँवटा साहिब में कईं घर गिरने की कगार पर- सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

बारिश के जख्म: पाँवटा साहिब में कईं घर गिरने की कगार पर- सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

बारिश के जख्म: पाँवटा साहिब में कईं घर गिरने की कगार पर 

विधायक सुखराम चौधरी ने सरकार से जल्द राहत राशि प्रदान करने की उठाई मांग

मंडल की टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से किया ये आह्वान...

गत दिनों हुई भारी बारिश के जख्म अब दिखने लगे हैं। जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब में भी भारी बारिश से लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। कईं घर गिरने के कगार पर है जिस कारण पाँवटा साहिब विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री चौधरी सुखराम ने सरकार से जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि पंचायत पुरुवाला के ग्राम संतोषगढ़ में जो बारिश के कारण नुकसान हुआ है उसका निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए की इसका जल्द से जल्द समाधान हो।


सुखराम चौधरी ने कहा कि इस पंचायत में ऐसे कई घर है जो गिरने वाले हैं और जर्जर हालत में है। हमने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इनको राहत पहुंचाई जाए। हमने प्रदेश सरकार से भी मांग उठाई है कि इनको राहत राशि प्रदान की जाए। इन घरों की रिटेनिंग वॉल टूट गई है, दीवारों को जल्द से जल्द बनाया जाए क्योंकि अगर यह रिटेनिंग वॉल सही समय पर बन जाती है तो शायद यह घर गिरने से बच सके।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार से पैसे मांगने की गुहार लगा रहे हैं, पर जो पैसे केंद्र सरकार से आया हैं उसके बारे में धन्यवाद नहीं कर रहे हैं। लगभग 400 करोड के आसपास केंद्र सरकार से आ गए हैं, अभी और बड़ी राशि इस आपदा के लिए केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल सरकार को मिलने वाली है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का धयावादी होना चाहिए।


वहीं, रविवार को भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की टिफिन बैठक ग्राम पुरुवाला में मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक मे पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक मे सबसे पहले जो लोग इस आपदा मे मारे गये, उनकी आत्मा की

शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपके क्षेत्र मे जिस किसी का भी इस आपदा में नुकसान हुआ है आप व्यक्तिगत तौर पर उनकी सहायता करें या इसकी जानकारी प्रशासन को दें। प्रभावितों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने इसके बाद कार्यकर्ता साथियों से पार्टी की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर भोजन किया। इस बैठक में प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, राकेश मेहरालू, अजौली पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार, चरणजीत चौधरी, पवन चौधरी, आरिफ अली, मोहम्मद यूनुस, कलम सिंह, सुन्दर सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।