Paonta Sahib: जब युवक पुल से कूद गया यमुना नदी में... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जब युवक पुल से कूद गया यमुना नदी में... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जब युवक पुल से कूद गया यमुना नदी में...

हिमाचल और उत्तराखंड को पाँवटा साहिब में जोड़ती यमुना नदी में अचानक एक युवक कूद गया। युवक स्थानीय था और लोगों के देखते देखते पुल से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया ये फिलहाल पता नही चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।


पाँवटा साहिब के देवीनगर के एक युवक ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि स्थानीय गोताखोर नदी किनारे तैनात थे। जिससे युवक की जान बचाई जा सकी। गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक देवीनगर निवासी युवक आकाश (24) ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाने पर लोग चिल्लाए। जिसके बाद यमुनाघाट पर तैनात स्थानीय गोताखोरों ने नदी में डूब रहे आकाश को बाहर निकाला गया। युवक की रीढ़ की हड्डी और टांग में गंभीर चोटें लगी हैं। घायल को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। पुलिस को सूचित किया गया। घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की जांच करने की बात कही।