पाँवटा साहिब में रही श्री गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकटोत्सव की धूम ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब में रही श्री गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकटोत्सव की धूम ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब में रही श्री गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकटोत्सव की धूम 

हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, कवि दरबार सहित हुए ये कार्यक्रम...

पांवटा साहिब के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा साहिब में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व को पूरी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन बेला पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रकाश पर्व में भाग लेने दूर-दराज से लाखों सिख श्रद्धालु पहुंचे और माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की। प्रकाशपर्व की सफलता को लेकर प्रबंधक कमेटी पुरी तरह मुस्तैद रहा। 

गुरुद्वारा साहिब कमेटी के उपप्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, मैनेजर सरदार जगीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से भव्य नगर कीर्तन के साथ शुरू हुआ। 29 दिसंबर की रात को जाने माने कवि जालंधर,

लुधियाना और अमृतसर से पांवटा साहिब कबीर दरबार में पहुंचें। जिन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी की महिमा का अपनी-अपनी कविता के माध्यम से बखान किया। इसमे स्थानीय बच्चों और बड़े कवियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड आदि राज्यों के श्रद्धालु यहां पर पहुंचें और शीश नवाया।