Paonta Sahib: पातलियों जिला परिषद वार्ड में मजबूती की ओर बढ़ते निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर सिंह बिट्टू के कदम ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पातलियों जिला परिषद वार्ड में मजबूती की ओर बढ़ते निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर सिंह बिट्टू के कदम, गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 इस बार खास चर्चा में हैं। इस वार्ड में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू की एंट्री के बाद मुकाबला रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चरणजीत सिंह चौधरी और कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े अरिकेश जंग पहले से मैदान में हैं। चरणजीत सिंह चौधरी जहां विधायक सुखराम चौधरी के भतीजे हैं वहीं अरिकेश जंग पूर्व विधायक किरनेश जंग के बेटे हैं। ऐसे में अब चुनाव में वंशवाद का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बड़े राजनीतिक परिवारों को लगातार प्राथमिकता मिलने से आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसी नाराजगी का फायदा निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर सिंह बिट्टू को मिल सकता है।
बताते चलें कि परमिंदर सिंह बिट्टू लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह पहले BDC सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसी कारण क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान बिट्टू लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। विकास, सड़क, पेयजल और स्थानीय समस्याओं को लेकर वह जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि इस बार जनता पारिवारिक राजनीति से अलग विकल्प तलाश रही है। आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने की संभावना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है। लेकिन फिलहाल परमिंदर सिंह बिट्टू के कदम मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं।