Himachal News: प्रदीप सिंह सिंगटा बने भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ddnewsportal.com

Himachal News: प्रदीप सिंह सिंगटा बने भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ddnewsportal.com

Himachal News: प्रदीप सिंह सिंगटा बने भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कर्मठ, समर्पित और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रूप से जुड़े हुए प्रदीप सिंह सिंगटा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष और उत्साह की लहर है।


प्रदीप सिंह सिंगटा संगठन के साथ पिछले कई वर्षों से जुड़े रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक हैं और संघ के पूर्व में संगठनात्मक जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। अपने राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न  पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी प्रतिबद्धता, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदीप सिंह सिंगटा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  बी.एल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी, पूर्व मंत्री एवम विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह एवम जिला सिरमौर के सभी मंडलों के अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एडवोकेट वी एन भारद्वाज, डाक्टर अनिल, सतपाल चौहान, गोविंद राणा, कमल शर्मा, नीटू चौहान, बलदेव समयाल, मोहन ठाकुर, दिनेश, एडवोकेट रोहन तोमर, बिट्टू चौहान, वीरेंद्र ठाकुर अमित कन्याल, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए भाजपा शीर्ष नेताओं का आभार जताया है कि प्रदीप सिंह सिंगटा अपने अनुभव और योग्य नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने जिला सिरमौर के लाखों लोगो को जनजाति अधिकार दिलाने में वर्षो से संघर्ष किया है, और आगे भी जनजाति समाज की आवाज़ को वे मजबूती से रखेंगे।