Alert: इस बार 15 दिन पहले ही शुरू हो गया ये सीजन ddnewsportal.com

Alert: इस बार 15 दिन पहले ही शुरू हो गया ये सीजन ddnewsportal.com

इस बार 15 दिन पहले ही शुरू हो गया ये सीजन

विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अति आवश्यक कार्य पर ही ले पायेंगे छुट्टी, जानें उच्चाधिकारियों ने क्या आदेश किये जारी...

हिमाचल प्रदेश में जिस तेजी से गर्मी पड़ रही है, यही कारण है कि फायर सीजन इस बार 15 दिन पहले शुरु हो गया है। बढ़़ते तापमान के कारण वन विभाग फायर सीजन एक अप्रैल से घोषित कर दिया है। इसको देखते हुए सारे स्टाफ को और डीएफओ को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। फायर सीजन के समाप्त होने तक जरुरी काम पड़ने पर ही स्टाफ को छुट्टी दी जाएगी। वन विभाग ने फोरेस्ट लाइन क्लीयर करने के काम को जल्द ही तय किया जाएगा। इस बात को लेकर वन विभाग के मुखिया अजय श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में शिमला, चंबा, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, मंडी जिला के कई क्षेत्र वन अग्नि के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील

हैं। इसे देखते हुए वन वीट के कर्मचारियों को ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है। गोर हो कि हर साल आग से करोड़ों की वन संपदा समाप्त हो जाती है। लोगों की इस हरकत के कारण हर साल राज्य में करोड़ों रुपए की वन संपदा और हजारों वन्य जीव जल जाते हैं। आमतौर पर ज्यादा शुष्क मौसम में वन अग्नि की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इससे इस साल वन अग्नि की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं। अगर वनों में आग लगाई गई तो FIR दर्ज होगी। SOP जारी करके सभी वन कर्मियों को हर वक्त अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। अगर वनों में आग लगती है तो तुरंत बुझाने के सारे प्रबंधों का इंतजाम हो। 
वहीं, वन विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जंगलों के साथ लगती जमीन और वनों में आग न लगाएं। आग लगने की सूरत में विभाग को बताएं।