Paonta Sahib: सुभाष चौधरी पर भरोसा बरकरार, फिर से प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेवारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुभाष चौधरी पर भरोसा बरकरार, फिर से प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेवारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुभाष चौधरी पर भरोसा बरकरार, फिर से प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेवारी

पाँवटा साहिब में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी पर पार्टी ने भरोसा बरकरार रखते हुए उन्हें फिर से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाया है। अपनी नियुक्त पर सुभाष चौधरी ने कहा कि "मुझे पुनः भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश का महामंत्री नियुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराज ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामलोक धनोटिया, जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार करता हूँ।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर पुनः जो भरोसा जताया है उस पर पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भरपूर कोशिश करूँगा यह मैं विश्वास दिलाता हूं। एक बार फिर से सभी शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।