Paonta Sahib: पवन चौधरी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा में मिला स्थान, बनाए गए प्रदेश सचिव ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पवन चौधरी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा में मिला स्थान, बनाए गए प्रदेश सचिव ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पवन चौधरी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा में मिला स्थान, बनाए गए प्रदेश सचिव

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने आज पार्टी के सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी भी घोषित की गई है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने प्रदेश भाजपा आलाकमान से सलाह मशविरा कर कार्यकारिणी घोषित की है। इसमे प्रदेश स्तर पर सिरमौर जिला के पाँवटा साहिब से भी नया चेहरा युवा नेता पवन चौधरी के रुप में शामिल किया गया है। भाजपा मंडल पाँवटा साहिब में मंडल महामंत्री का कार्यभार देख रहे पवन चौधरी को मोर्चा में प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी को फिर से प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिससे जिला के भाजपा समर्थित ओबीसी वर्ग में खुशी है। 

अपनी नियुक्ति पर प्रदेश सचिव पवन चौधरी ने पार्टी आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद अनुराग ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने आलाकमान को भरोसा दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसका निर्वहन करने का भरपूर प्रयास करेंगे।