Paonta Sahib: गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर और सेवा कार्यों के साथ रोटरी ने शुरू किया नया वर्ष ddnewsportal.com
Paonta Sahib: गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर और सेवा कार्यों के साथ रोटरी ने शुरू किया नया वर्ष
रोटरी क्लब पाँवटा साहिब के नए रोटरी वर्ष (2026-27) का शुभारंभ धार्मिक और सेवा कार्यों के साथ किया गया। क्लब के नए अध्यक्ष यशपाल धीमान, सचिव रक्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव खापड़ा और अन्य बोर्ड सदस्यों ने ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा पाँवटा साहिब में माथा टेका और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की।

इसके बाद क्लब द्वारा सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे डॉक्टर राजीव गुप्ता को सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
उसके बाद क्लब के समस्त सदस्यों ने अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में क्लब के पदाधिकारी, बोर्ड मेंबर्स और सभी प्रमुख सदस्य विशेष रूप से अरुण शर्मा, कुलवंत सिंह चौधरी, नरिंदर पाल सिंह सहोता, शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. परवेश सबलोक, रिपुदमन सिंह कालरा, कंवल जीत सिंह चड्ढा, महेश खुराना, अरविंदर सिंह मरवाह, अभिनव बंसल, राकेश रेहल, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, अरुण गोयल, अभय शर्मा, जी.के. शर्मा, प्रशांत आर्य, रविदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नए रोटरी वर्ष में समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
