खेल का ये महारथी हुआ सेवानिवृत्त- ddnewsportal.com

खेल का ये महारथी हुआ सेवानिवृत्त- ddnewsportal.com

खेल का ये महारथी हुआ सेवानिवृत्त

33 वर्ष के सेवाकाल मे सैंकड़ों खिलाडियों को तराश कर पंहुचाया मंजिल तक।

अपनी सेवाकाल के दौरान खेल के क्षेत्र मे सैंकड़ों युवा खिलाडियों के हुनर को तराश कर उन्हे मंजिल तक पंहुचाने वाले डीपीई सुरेन्द्र लखरवाल सेवानिवृत हो गये हैं। 10 वर्षों निजी संस्था में एवं 23 वर्षों तक राजकीय सेवा के शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुरेंद्र लखरवाल बीते कल यानि 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। जन्मभूमि सरकाघाट से मेहनत का पाठ सीख कर उच्च शिक्षा हेतु चंडीगढ़ का रुख करने वाले सुरेंद्र लखरवाल ने खेल को हमेशा अपना लक्ष्य माना। खेल में विशेष रूचि होने के कारण स्नातक डिग्री के बाद 1987 में एन आई एस पटियाला से हैंडबॉल खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सुरेन्द्र ने शारीरिक शिक्षा की मास्टर डिग्री

के लिए 1990 में पंजाब  विश्वविद्यालय से गोल्ड मैडल हासिल किया था और साथ ही साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो- खो, और बॉक्सिंग जैसे खेलों में महारत हासिल की थी। विद्यार्थी जीवन में बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके लखरवाल ने 1990 से ही खेल का प्रशिक्षण और शिक्षण करते हुए अपने पिता रूप सिंह लखरवाल और माता प्रभी देवी का नाम रोशन किया। प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में शिक्षण के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनियर वूमेन हैंडबॉल टीम आर पंजाब की सीनियर मैन हैंडबॉल टीम के कोच सुरेंद्र लखरवाल ने 1999 से जिला सिरमौर को अपनी कर्मभूमि बनाकर कई सरकारी विद्यालयों में राज्य और राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी तैयार की किए, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश की शान बढ़ा रहे हैं। शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले सुरेंद्र लखरवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्लौड़ से 31मई 2021 को सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर उनके साथियों जीवन प्रकाश जोशी, अजय शर्मा, रविन्द्र सिंह आदि और छात्रों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी।