Local News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव ddnewsportal.com

Local News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव ddnewsportal.com

Local News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 

ब्राह्मण सभा पाँवटा साहिब ने बैठक कर बनाई रूप-रेखा, भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ भजन संध्या, पढ़ें कार्यक्रम...

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सीमांत नगर पाँवटा साहिब में इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ब्राह्मण सभा ने रूप-रेखा तैयार कर ली है। रविवार को ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पाँवटा साहिब इकाई की विशेष बैठक शिव मंदिर, बद्री नगर के प्रांगण में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता मदन शर्मा मुख्य संरक्षक, ब्राह्मण सभा द्वारा की गई। बैठक के दौरान ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पोंटा साहिब इकाई के अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा ने बैठक के मुद्दे सभा में प्रस्तुत किए। जिसमें मुख्य मुद्दा आगामी 22 अप्रैल, 2023, दिन शनिवार, को भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाने हेतु  विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 21 अप्रैल, 2023, शुक्रवार को एक विशेष नगर

शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान परशुराम जी की पालकी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। शोभा यात्रा, शिव मंदिर, बद्री-नगर से शाम 4:00 बजे आरंभ होगी तथा बद्री नगर, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए, अग्रसेन चौक, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक,गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए बाल्मीकि चौक एवं बद्री-नगर चौक से होकर शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में संपन्न होगी। शोभा यात्रा के दौरान विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न धर्मावलंबियों, सामाजिक, धार्मिक संगठन, भगवान परशुराम के अनुयायियों एवं विशेष रुप से गिरिपार क्षेत्र में भगवान परशुराम के प्रति आघात श्रद्धा रखने वाले धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं सभी की भागीदारी शोभायात्रा में सम्मिलित होगी।


भगवान परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल, 2023 को मनाया जाएगा  जिसमें प्रातः 8:00 बजे, शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में जलाभिषेक, यज्ञ हवन एवं मंत्रोच्चारण द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों से जन्म उत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञ हवन के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। विगत वर्षों की भांति सायं 6:00 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं विशेष रूप से आमंत्रित भजन गायक अपनी प्रस्तुति देकर भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 9:00 से भंडारे का आयोजन, प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पौंटा साहिब क्षेत्र के साथ-साथ बाता-मंडी, पीपलीवाला, माजरा-सैनवाला, टोकियो, धौलाकुआं, घारटी-धार क्षेत्र, पांवटा साहिब नगर पालिका क्षेत्र, तारुवाला, डांडा-पागर, अंबोया, दिघाली, नघेता, आंज-भोज क्षेत्र सहित गिरिपार के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान परशुराम जी के अनुयायियों को आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा एवं सब की उपस्थिति में यह कार्यक्रम इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित होगा।
बैठक में मुख्य संरक्षक मदन शर्मा , प्रधान अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु कौशिक, महासचिव अनूप शर्मा, धार्मिक अनुष्ठान समिति के अध्यक्ष पंडित किरण भारद्वाज, अजय शर्मा, राजेश्वर शर्मा राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पीपलीवाला, जीडी शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, नवीन कुमार कौशिक, प्रमोद शर्मा, रमाकांत तिवारी, नितिन शर्मा तथा अन्य ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।