शिलाई मे कांग्रेसियों की आक्रोश रैली ddnewsportal.com

शिलाई मे कांग्रेसियों की आक्रोश रैली ddnewsportal.com

शिलाई मे कांग्रेसियों की आक्रोश रैली

कांग्रेस मंडल ने विधानसभा के बाहर हुए घटनाक्रम पर जताया रोश, विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ मांगी कार्रवाई

कार्तिक तोमर-शिलाई

विधानसभा में बीते 26 फरवरी को कांग्रेस-भाजपा सता पक्ष तथा विपक्ष में हुई तीखी नोक -झोंक व पेट्रोल, डीजल, गैस,की दिन प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों व महगाई के विरोध में शिलाई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिलाई में मण्डल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं ने धरना प्रर्दशन किया व शिलाई बाजार में एक

रैली निकली गई। यह रैली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से नाया रोड चौक तथा वापिस लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक निकाली गई। रैली के दौरान शिलाई बाज़ार में कांग्रेस कार्यकताओं ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा मांग की हैं कि कांग्रेस विधायकों पर दर्ज किया गया मुकदमा सरकार वापस लें तथा विधायकों का निलंबन रद्द किया जाए। अन्यथा कार्यकर्ता और उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। आक्रोश रैली में सीताराम शर्मा ने कहा कि विधानसभा में जिस तरह से जयराम सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाहती है व लोकतंत्र की हत्या कर रही है वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस प्रकार विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने गुंडागर्दी से धक्का मुक्की की है वो हिमाचल के इतिहास में सबसे शर्मनाक कृत्य है, इस प्रकार के गुंडे सरकार ने बड़े ओहदे पर बैठकर लोकतंत्र का अपमान किया है। निलंबन अगर करना ही है तो ऐसे गुंडों को करो।विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा किये गए बर्ताव के लिए यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी और निलंबन वापिस नहीं लिया तो, ये रैली तो मात्र सांकेतिक है मगर आगे प्रदेश सरकार के विरुद्ध एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया

जाएगा। जिसमें शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग विधानसभा भवन तक आन्दोल करेंगे। साथ ही शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने कहा कि  शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के साथ धक्का मुक्की की इसके लिए प्रदेश वासियों के साथ शिलाई की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगी। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, हरिराम शास्त्री, जितेंद्र राणा, भरत भूषण मोहिल, रंजीत नेगी, अरुण राणा, रविंद्र राणा , विकास कन्याल, रमेश देसाई, शशि कपूर, दिनेश, मस्तराम पराशर, जयपाल, रमेश नेगी, नारायण शर्मा,  हाटी इंदर राणा, गीताराम, खतर

सिंह, रणसिंह एक्स चेयरमैन, रतन सिंह, दुलाराम राणा, पंकज सिंह, टिंकू जिंटा, वीर सिंह चौहान, भीम सिंह प्रधान, चमेली देवी जिप सदस्य, गुरुदत्त चौहान, पंकज पंडित, जगत पुंडीर, जगत शर्मा, कुंदन भनाइक, कल्याण धमटा, यशपाल सिंह, हाटी इंद्र सिंह राणा, अतर सिंह राणा, सेवादल शिलाई ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राणा ,शशि कपूर पूर्व उपाध्यक्ष लोकसभा शिमला  कॉंग्रेस, सुरेन्द्र शर्मा सोशल मीडिया शिलाई ब्लॉक,
शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अत्तर कपूर, सचिव कंवर ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र राणा, युवा कांग्रेस हिमाचल कॉंग्रेस कमेटी तथा शिलाई  सोशल मीडिया प्रभारी टिंकू जिंटा, जगपाल चौहान, अमित नेगी, सोहन सिंह चौहान, सतपाल शर्मा, ओम प्रकाश सिंगटा, संदीप चौहान, रवि, बिनु भंडारी, अनिल शर्मा, सुरेश शर्मा, जागर सिंह, दलीप शर्मा, लायक राम, जोगिंदर शर्मा, नंत राम, भादर सिंह, रामिया राम, जीवन सिंह, जोगिंदर ठाकुर, दिनेश मिंटा आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।