Paonta Sahib: रोटरी इंस्टालेशन सेरेमनी- यशपाल धीमान ने अध्यक्ष तो रक्षित अग्रवाल ने संभाला सेक्रेटरी का कार्यभार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोटरी इंस्टालेशन सेरेमनी- यशपाल धीमान ने अध्यक्ष तो रक्षित अग्रवाल ने संभाला सेक्रेटरी का कार्यभार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रोटरी इंस्टालेशन सेरेमनी- यशपाल धीमान ने अध्यक्ष तो रक्षित अग्रवाल ने संभाला सेक्रेटरी का कार्यभार, बताई एक वर्ष की प्राथमिकताएं... 

रोटरी क्लब पाँवटा साहिब की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन पाँवटा साहिब के पैराडाइज होटल में हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेन्द्र पाल गुप्ता ने शिरकत की जबकि एसडीएम द्विज गोयल कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर वर्ष 2027-27 के लिए अध्यक्ष चुने यशपाल धीमान और सेकेट्री रक्षित अग्रवाल ने विधिवत कार्यभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष अंशुल गोयल और महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने इन्हें काॅलर पहनाकर इन्हें पदभार ग्रहण करवाया। 

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल धीमान ने अपनी प्राथमिकताएं सभी के समक्ष रखी। उन्होंने अगले एक वर्ष के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इसमे प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए नगर में प्लास्टिक बोटल कलेक्टर लगायेंगे, पौधारोपण और देखभाल, टीबी रोगियों के लिए पोषण अभियान तिरुपति ग्रुप के सहयोग से, बच्चियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए HPV टीकाकरण को जारी रखेंगे, मुफ्त चिकित्सा शिविर, महेश खुराना की अगुवाई में स्कूलो में नेत्र जांच और रक्तदान शिविर, शहर में साइनबोर्ड, कन्वेक्स और डिवाइडर तिरुपति ग्रुप के सहयोग से, बच्चों को आधुनिक तकनीक से जीवनोपयोगी ज्ञान, यमुना तटीय स्वच्छता अभियान, ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता अभियान आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद क्लब की स्वर्ण जयंती से पूर्व रोटरी की गूंज हर घर तक हो यही प्रयास रहेगा। इसके लिए "हर जन हर मन रोटरी हमारा कर्म" यही संकल्प और मूलमंत्र हर प्रयास का आधार बनेगा। 

इस अवसर पर महेन्द्र पाल गुप्ता डीजीई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने नई टीम को शुभकामनाएँ दी और डिस्ट्रिक्ट की योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान एसडीएम द्विज गोयल, तिरुपति ग्रुप के सीएमडी अशोक गोयल, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश गोयल, तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर भूपपूर पाँवटा साहिब गेलेक जम्यांग, पूर्व एजी अरुण शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री अनिल सैनी, एजी कविता गर्ग, डाॅ परेवश सबलोक, डाॅ नीना सबलोक, पूर्व अध्यक्ष अंशुल गोयल, महेश खुराना, पूर्व महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता, केएल चौधरी, सुनीता शर्मा, गुरमीत कौर नारंग, डाॅ हरलीन कौर, एनपीएस नारंग, गुरजीत सिंह, रिपुदमन सिंह कालरा, संदीप खुराना, राखी डांग, राकेश रहल, सुमेश वर्मा, मुकेश आर्या, अरविंद मरवाह, निपुण डांग, राकेश गर्ग, अभिनव बंसल, राहुल गर्ग आदि मौजूद रहे। 

ये बनें नये सदस्य:

इस दौरान जिन्होंने रोटरी क्लब की सदस्यता ली उनमें ऑनरेरी सदस्य एसडीएम द्विज गोयल सहित परमानेंट सदस्य मुकेश बटारा, राजेंद्र सिंह नेगी और इशु खेड़ा के नाम शामिल है।