Sirmaur: सतौन का समर प्रताप सिंह देश के चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ खेलेगा शह-मात का खेल, शतरंज में नेशनल को चयन ddnewsportal.com

Sirmaur: सतौन का समर प्रताप सिंह देश के चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ खेलेगा शह-मात का खेल, शतरंज में नेशनल को चयन ddnewsportal.com

Sirmaur: सतौन का समर प्रताप सिंह देश के चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ खेलेगा शह-मात का खेल, शतरंज में नेशनल को चयन

पीएम श्री विद्यालयों के तत्वाधान में राज्य स्तरीय जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए बाल मेले का आयोजन हमीरपुर जिला में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करूर में 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया। पीएम श्री विद्यालयों की इस राज्य स्तरीय बाल मेला प्रतिस्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के DIETs द्वारा पीएम श्री विद्यालयों के छात्रों को भिन्न भिन्न गतिविधियों के लिए करवाए गए जिला स्तरीय बाल मेले में जीते प्रतिभागियों को सम्मिलित किया गया। 

राज्य स्तरीय बाल मेले में जूनियर वर्ग में सिरमौर जिला के समर प्रताप ने शतरंज खेल में जीत हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ। समर प्रताप सिंह राणा पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन का छात्र है जो कि इस खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता आ रहा है।

इससे पहले यह छात्र अंडर 14 वर्ग खेल कूद प्रतियोगिता में भी सिरमौर जिला का विजेता रह चुका है। अभी हाल ही में समर प्रताप कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सम्पन्न हुए राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल कूद प्रतियोगिता मे टीम इवेंट फॉर्मेट में हुई शतरंज प्रतियोगिता में भी जिला सिरमौर के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुका है।