Himachal News: साढ़े तीन हजार से अधिक पाठशालाओं में बैचवाइज भर्ती के माध्यम से जल्द नियुक्त होंगे ये टीचर्स... ddnewsportal.com

Himachal News: साढ़े तीन हजार से अधिक पाठशालाओं में बैचवाइज भर्ती के माध्यम से जल्द नियुक्त होंगे ये टीचर्स... ddnewsportal.com
फाइल फोटो: रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने की कवायद तेज 

साढ़े तीन हजार से अधिक पाठशालाओं में बैचवाइज भर्ती के माध्यम से जल्द नियुक्त होंगे ये टीचर्स...

हिमाचल प्रदेश सरकार स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए संजीदा है। शिक्षा विभाग ने इन रिक्तियों को भरने की कवायद तेज कर दी है। बहुत जल्द करीब साढ़े तीन हजार से अधिक स्कूलों में बैचवाइज भर्ती के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस बाबत जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जेबीटी, कला और शास्त्री शिक्षकों को बैचवाइज भर्ती के माध्यम से ऐसे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा, जहां कोई नियमित शिक्षक नहीं है या एक शिक्षक के सहारे ही स्कूल चल रहे हैं। राज्य

सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 455 स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। 3148 स्कूल सिंगल टीचर के सहारे हैं। इन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर बैचवाइज माध्यम से चुने जाने वाले शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। प्रधानाचार्यों के रिक्त 269 पदों को छह मई के बाद पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 2900 शिक्षकों की भर्ती का अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। पदोन्नति और बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया जारी है। बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा के तहत 530 पदों की आयोग के

माध्यम से भर्ती करने की मंजूरी मिली है। जेबीटी और डीएलएड का मामला कोर्ट में है। कोर्ट के फैसले का इंतजार है। फैसला आने तक भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। शारीरिक शिक्षक भर्ती मामला भी कोर्ट में है। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 12 हजार पद रिक्त हैं। हर साल सेवानिवृत्ति के चलते 1500 पद रिक्त होते हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार संजीदा है।