Paonta Sahib: शेमराॅक नेचर्स डेन प्री-स्कूल का यमुनापथ पर पौधारोपण, हरविंदर अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा रहे विशेष अतिथि ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शेमराॅक नेचर्स डेन प्री-स्कूल का यमुनापथ पर पौधारोपण, हरविंदर अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा रहे विशेष अतिथि ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शेमराॅक नेचर्स डेन प्री-स्कूल का यमुनापथ पर पौधारोपण, हरविंदर अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा रहे विशेष अतिथि

पाँवटा साहिब के Shemrock Nature's Den प्री-स्कूल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन यमुना पथ पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व स्कूल की निदेशक अर्चना उद्धवानी द्वारा किया गया। उनके साथ स्कूल स्टाफ मीना सजवान, तानिया, एनी, अनु, संगीता और अजयपाल भी उपस्थित रहे।

इस विशेष अवसर पर यमुना पथ में वृक्षारोपण और बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक प्रकृति भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को पौधों की महत्ता और पर्यावरण संरक्षण के विषय में बताया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी हरविंदर अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही।