कोरोना के खिलाफ नारी शक्ति भी मोर्चे पर- ddnewsportal.com

कोरोना के खिलाफ नारी शक्ति भी मोर्चे पर- ddnewsportal.com

कोरोना के खिलाफ नारी शक्ति भी मोर्चे पर

पांवटा साहिब मे भाजपा महिला मोर्चा ने फ्रंटलाईन वारियर्स सहित जरूरतमंद लोगों को वितरित किये स्वयं हस्त निर्मित 11 हजार मास्क।

पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों की सेवा मे पांवटा साहिब भाजपा महिला मोर्चा की नारी शक्ति मैदान मे डटी हुई है। पिछले वर्ष भी घरों पर हजारों मास्क बनाकर लोगों को वितरित किये और इस वर्ष भी

यह सिलसिला जारी है। सेवा ही धर्म का नारा लेकर चली महिला मोर्चा ने रविवार को फ्रंटलाईन वारियर्स, विभिन्न संगठनों और जरूरतमंद लोगों को 11 हजार मास्क प्रदान किये। मोर्चा पदाधिकारी ने बताया कि महिला मोर्चा पांवटा साहिब मंडल की तरफ से भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मोर्चा

जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पांवटा साहिब कृष्णा धीमान ने  लगभग 11000 मास्क वितरित किये। यह मास्क आशा वर्कर्स, पुलिस कर्मचारियों, सब्जी मंडी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं बद्रीपुर और बहराल पंचायत के कार्यकर्ताओं को दिये पंचायत मे बाँटने हेतु प्रदान किये गये। शिवानी वर्मा और कृष्णा धीमान ने बताया कि ये मास्क पिछले कुछ

टाइम से हमारी बहने सदस्य घर पर बना रही थी। जिसके लिए कपड़ा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने को तत्पर है।