तीन वर्ष मे शिलाई मे हुआ अभूतपूर्व विकास- बदलेव ddnewsportal.com

तीन वर्ष मे शिलाई मे हुआ अभूतपूर्व विकास- बदलेव ddnewsportal.com

तीन वर्ष मे शिलाई मे हुआ अभूतपूर्व विकास- बदलेव

शिलाई के शरोग गांव मे बीडीसी अध्यक्षा के सहभोज कार्यक्रम मे सामुदायिक भवन कै लिए की 7 लाख रूपये की घोषणा

शिलाई: ब्लाक समिति शिलाई के नव निर्वाचित अध्यक्षा अनिता वर्मा सहभोज में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने  बांदली पंचायत के शरोग गांव में शिरकत की। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने सामुदायिक भवन शरोग के लिए 7 लाख रुपए लाख रुपए देने की घोषणा की। बांदली पंचायत के लोगो ने दूसरी बार ब्लाक समिति के अध्यक्ष पद देने पर बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुवात स्थानीय पंचायत की प्रधान सुनीता चौहान ने बलदेव तोमर व उनके

साथ आए सभी गणमान्य लोगों का बंदली पंचायत पहुचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। ब्लाक समिति शिलाई की अध्यक्षा अनिता वर्मा ने उनके सहभोज में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से इस पद का निर्वाहन करेगी और बलदेब तोमर के साथ चलकर इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगी। 
कार्यक्रम में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा क्षेत्र में अनेकों योजनाए चला कर विकास की नई गाथा लिख दी हैं। 3 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने शिलाई में कोर्ट खोला हैं व शिलाई में जल शक्ति विभाग  का डिवीजन, अस्पताल का दर्जा बढ़ाया हैं। इसके साथ साथ किसान समान निधि, आयुष्मान कार्ड व हिमकेयर कार्ड बना कर गरीब लोगों का उपचार कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि शिलाई ब्लाक समिति सहित जिले की सभी 6 ब्लाकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। नगर परिषद नाहन व पावटा साहिब में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा राजगढ़ नगर पंचायत में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी भाजपा

के बने हैं। अपार जन समर्थन के लिए उन्होंने शिलाई व जिले की जनता का भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन शरोग को 7 लाख रुपये सहित सियासु तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान, ब्लाक समिति शिलाई उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मण्डल महामंत्री हरि ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजटा, पूर्व प्रधान चंद्रकला, ब्लाक समिति शिलाई के पूर्व अध्यक्ष बंसी राम चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता जीत सिंह चौहान, डॉ सुख राम भारद्वाज, मण्डल सचिव  राजेन्द्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बंदली सुनीता चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत बेला भगत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत शिलाई शिला नेगी, BDC सदस्य मदन चौहान, राकेश ठाकुर, सत्या देवी, आशा शर्मा, दलीप सिह, रामभज शर्मा व पूर्व प्रधान बारूराम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।