Shillai News: शिलाई काॅलेज में NSS का एकदिवसीय शिविर, हुई ये एक्टिविटी... ddnewsportal.com

Shillai News: शिलाई काॅलेज में NSS का एकदिवसीय शिविर, हुई ये एक्टिविटी... ddnewsportal.com

Shillai News: शिलाई काॅलेज में NSS का एकदिवसीय शिविर, हुई ये एक्टिविटी...

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने महाविद्यालय के कैंपस ब्यूटीफिकेशन समिति के सहयोग से और महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट के साथ मिलकर संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की सफाई की। 

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने मिलकर न केवल महाविद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों को साफ किया, बल्कि महाविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण और व्यापक रूप से पौधों की गुड़ाई की। इस एकदिवसीय शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान तथा यशपाल शर्मा, एएनओ रामलाल ठाकुर और सहायक आचार्या रीबा ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।