शिमला में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप... ddnewsportal.com

शिमला में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप... ddnewsportal.com

शिमला में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप...

शिमला :भाजपा एसटी मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें एसटी मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई और देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनजातीय लोगों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर अनिल ढकोग ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में एसटी मोर्चे की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सभी कार्यकर्त्ता आगामी चुनावों के लिए कमर कस लें। इस बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अक्षय भरमौरी ने केंद्र की मोदी

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनजाति समुदाय के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें और 2024 में फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार स्थापित हो। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू करें।

बॉक्स: हाटी जनजाति अधिकार को लटकाने, अटकाने का कार्य कर रही है प्रदेश सरकार

बैठक में चर्चा हुई कि पालमपुर में नगर निगम महापौर का पद जनजाति समुदाय के लिए था लेकिन कांग्रेस सरकार ने जनजाति पद महापौर को परिवर्तित किया जो कि कांग्रेस की जनजाति विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इस बैठक में इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष राज,  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, शांता कुमार नेगी, जिला अध्यक्ष वीना नेगी,  सुनील नेगी, रविंद्र शर्मा , प्रियंका विष्ट, मदन तोमर, खजान ठाकुर, सुरेश सिंगटा,गुमान सिंह, बिंदु शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।