Paonta Sahib: महिला सशक्तिकरण और नशा रोकथाम में इंटक निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका- बबलू पंडित  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला सशक्तिकरण और नशा रोकथाम में इंटक निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका- बबलू पंडित  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला सशक्तिकरण और नशा रोकथाम में इंटक निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका- बबलू पंडित 

पाँवटा साहिब के धौलाकुंआ में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इंटक हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ-प्रदेश महासचिव, राजेश कश्यप, राजीव शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोषाध्यक्ष, अजय कोहली उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे जोगेंद्रा सेंट्रल बैंक के

निदेशक असगर अली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरो का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि महिला सशक्तिकरण और नशे की रोकथाम के लिए इंटक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जैसा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की निति अपनाई है। सरकार के इस प्रयास में इंटक अपनी भागीदारी निभाएगा। इस बैठक में अधिवक्ता एस आर चौहान, जयमंती चौहान, बिजेन्द्र ठाकुर, पूर्व पार्षद धनवीर कपूर, कुशल तोमर आदि सहित जिलाभर से पदाधिकारी भी मौजूद रहे।