Sirmaur: सिरमौर में पहले चरण में 94 पंचायत में ओवरऑल 69.55 प्रतिशत मतदान ddnewsportal.com
Sirmaur: सिरमौर में पहले चरण में 94 पंचायत में ओवरऑल 69.55 प्रतिशत मतदान, तिलोरधार ब्लाॅक में सर्वाधिक 83.17 और पाँवटा साहिब में सबसे कम 57.91 फीसदी पोलिंग

हिमाचल प्रदेश में आज पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। सिरमौर जिला में भी पहले फेस में 94 पंचायतों में पोलिंग हुई। जिले में औसतन कुल 69.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मत प्रतिशतता कमरऊ स्थित तिलोरधार ब्लाॅक में 83.16 प्रतिशत रही। जबकि सबसे कम मतदान पाँवटा साहिब में 57.91 फीसदी दर्ज हुआ। पाँवटा साहिब में भीषण गर्मी का असर मतदान प्रतिशत में साफ झलका।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिला सिरमौर की 94 पंचायतों में भी फर्स्ट फेस के चुनाव हुए। जिसमें ददाहू ब्लाॅक की 09 पंचायतें, कमरऊ स्थित तिलोरधार ब्लाॅक की 09, नाहन की 10, पच्छाद की 11, पाँवटा साहिब की 17, राजगढ़ की 12, संगडाह की 13 और शिलाई की भी 13 पंचायतें शामिल रही।
कहां कितने प्रतिशत डले वोट:
मत प्रतिशतता की बात की जाएं तो ददाहू ब्लाॅक में 75.58%, कमरऊ स्थित तिलोरधार ब्लाॅक में 83.16%, नाहन में 59.13%, पच्छाद में 70.83%, पाँवटा साहिब में 57.91%, राजगढ़ में 77.52%, संगडाह में 79.19% और शिलाई ब्लाॅक में 73.42% मतदान दर्ज हुआ। हालाँकि खबर लिखे जाने तक कुछ पोलिंग स्टेशन पर मतदान जारी था जिससे संभावना है कि कुल प्रतिशतता में एक से डेढ़ प्रतिशत का उछाल आ सकता है।
