Sirmaur: पंचायतीराज चुनाव- सिरमौर में पहले चरण के लिए 26 मई को 547 केंद्रों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना ddnewsportal.com

Sirmaur: पंचायतीराज चुनाव- सिरमौर में पहले चरण के लिए 26 मई को 547 केंद्रों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना ddnewsportal.com

Sirmaur: पंचायतीराज चुनाव- सिरमौर में पहले चरण के लिए 26 मई को 547 केंद्रों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में रविवार 26 मई को मतदान होना है। इसके लिए 547 पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए आठ विकास खंडों से रवाना हुई। जिला सिरमौर में कुल 1641 पोलिंग बूथ हैं। आज सुबह 10:00 बजे कर्मचारी विकास खंड कार्यालय में पहुंचे तथा दोपहर तक पोलिंग संबंधित सारा सामान लेकर पोलिंग पार्टियों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई।

एक पोलिंग पार्टी में 6 से 7 कर्मचारी हैं। जिसमें एक प्रजाइडिंग ऑफिसर, तीन पोलिंग अधिकारी, एक पुलिस जवान तथा एक होमगार्ड जवान पोलिंग पार्टी में शामिल है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर दो पुलिस कर्मचारियों तथा एक होमगार्ड जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

सिरमौर में 3 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान: 

जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के लिए 1641 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 54 अति संवेदनशील, 268 संवेदनशील तथा 1319 सामान्य श्रेणी में बांटा गया है। इन मतदान केंद्रों पर जिला के कुल 03 लाख, 71 हजार, 404 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

जिसमें 01 लाख, 94 हजार, 309 पुरुष तथा 01 लाख, 77 हजार, 93 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे।

जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 318 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, जिला की 273 पंचायत में से 27 पंचायते निर्विरोध चुनी गई है, जबकि 246 पंचायत के प्रधान पदों के लिए कुल 826 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उप-प्रधान पद के लिए कुल 650 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वार्ड सदस्य पदों के लिए 2047 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।