HP Cloudburst News: डाॅ मामराज पुंडीर ने किया आपदा प्रभावितों की मदद को कर्मचारियों से एक दिन की सैलरी दान करने का आह्वान ddnewsportal.com

HP Cloudburst News: डाॅ मामराज पुंडीर ने किया आपदा प्रभावितों की मदद को कर्मचारियों से एक दिन की सैलरी दान करने का आह्वान
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बादल फटने की घटनाओं से हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों से एक दिन की सैलरी दान करने की अपील की है, जिससे आपदा से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
इस त्रासदी में मंडी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र में हमारे एक शिक्षक साथी सोहन लाल और क्लास फोर कर्मचारी पुरणु देवी और उनका पूरा परिवार खोने की खबर अत्यंत दुःखद है। हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उन्हें इस मुश्किल समय में सहयोग करने का आश्वासन देते हैं।
इस अपील का उद्देश्य आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना और उनके पुनर्वास में योगदान देना है। दान की गई राशि आपदा राहत कार्यों में उपयोग की जाएगी, जैसे कि प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
डॉ. मामराज पुंडीर ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे इस मुश्किल समय में आगे आएं और एक दिन की सैलरी दान करें। आपका छोटा सा योगदान भी आपदा से प्रभावित लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
मदद के लिए डॉ. मामराज पुंडीर
पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 9418890000 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।