Paonta Sahib: जनता के साथ सुक्खू सरकार कर रही छल- सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जनता के साथ सुक्खू सरकार कर रही छल- सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जनता के साथ सुक्खू सरकार कर रही छल, बिजली सब्सिडी खत्म करने के निर्णय पर पूर्व ऊर्जा मंत्री ने घेरी सरकार

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर जी की अध्यक्षता मै सम्पन्न हुई जिसमे विशेष तौर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक  सुखराम चौधरी उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी इस बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की चारों सीटों की जीत की बधाई दी और कहा की सभी ने बहुत मेहनत कर पाँवटा साहिब से लीड दिलाई है। कहा कि प्रदेश की सरकार एक

निक्कमी सरकार है और झूठी गारंटियों देकर प्रदेश की जनता को लूट रही है। बिजली के जो जयराम सरकार ने 125 यूनिट फ्री दिए थे और जो सब्सीडी मिलती थी वो भी सुक्खू सरकार ने हटा दी है, जिसका जवाब जनता खुद देगी। इस सरकार ने जनता को हर तरफ से लूटा है, ठगा हैं। इस बैठक में बीडीसी चैयरमैन व मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रदेश ओबीसी महामंत्री सुभाष चौधरी,

देवेंद्र चौधरी, जगीरी राम, शमशेर अली, अनिल सैनी, सुरेखा चौधरी, रीना चौधरी, कविता चौधरी, शक्ति भटनागर मौजूद रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब के सभी मोर्चो के, जिला, प्रकोष्ठ, प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद और मंडल के सभी मोर्चो के पदाधिकारी, कार्यकारणी, सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।