Paonta Sahib: अंडर-14 चैंपियन कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, इन खेलों में मनवाया लोहा...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अंडर-14 चैंपियन कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, इन खेलों में मनवाया लोहा...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अंडर-14 चैंपियन कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, इन खेलों में मनवाया लोहा... 

पाँवटा साहिब विकास खंड के शहीद कमल कांत स्मारक विद्यालय कोटड़ी ब्यास के छात्र व लड़कियाँ ने ब्लॉक लेबल टूर्नामेंट जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सम्पन्न हुआ, अपने-अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब अपने नाम किया। स्कूल प्रांगण में बैंड बाजों के साथ फूल मालाओं के साथ पूरी टीम व कोच का स्वागत स्कूल प्रांगण के स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया।
इस उपलक्ष पर स्टाफ सचिव बी आर सिंगटा ने संचालन करके बच्चों की उपलब्धि विद्यार्थियों के सामने राखी। जिसमें सबसे पहले लड़कों के वर्ग में विजेता विजेता का खिताब प्राप्त किया उसमें योग, जूडो, कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन सब में प्रथम स्थान प्राप्त कर्ण के कारण बॉयज की टीम आल राउंड बेस्ट रही है। स्कूल का शिवम रिदम योग में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं हनी सिंह ने कलात्मक योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग टीम में हर्ष शिवानंद, रितिक, सौरव शिवानंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही कुश्ती में अंकित, लक्ष्य, दिव्यांशु, अखिल व अन्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूडो में भी पहला स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलकार स्कूल के सभी छात्रों ने जुड्डो व कुश्ती में 15 मेडल प्राप्त किये हैं।


वही लड़कियों के वर्ग में भी स्कूल की टीम ऑल राउंड बेस्ट रही है। जिसमें योग, जूडो, कुश्ती व शतरंज में प्रथम स्थान व वॉलीबॉल और खो-खो में सेमीफाइनल तक स्थान प्राप्त किया। योग में स्कूल की टीम अंशिका, प्रितिका, सोनाक्षी, गायत्री, खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिदमिक योग में सुहाना व कंचन ने कलात्मक योग में प्रथम स्थान हासिल किया। जूडो में सोनाक्षी, प्रीतिका, दीपिका, पायल, नैना, मनीषा व  प्रीति ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही कुश्ती में प्रथम स्थान मनीषा, मन्नत, श्वेता, दीपिका, प्रीति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पायल, प्रिया, खुशबू ने

द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की शतरंज की टीम ने सभी ब्लॉकों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन सब उपलब्धि के बलबूते  शहीद कमल कांत विद्यालय ब्लॉक में लड़कियों के वर्ग में भी ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर चौहान ने सभी बच्चों को इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी। वहीं स्टाफ ने भी इस उपलक्ष पर विशेष बधाई दी है।
वही स्कूल स्टाफ ने शशि गुप्ता, सुशील, ओम प्रकाश, राकेश, ज्योति शास्त्री, आदि ने भी बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह व प्रधान पंचायत सुरेश कुमार व प्रधानाचार्य रिटायरड अजय शर्मा ने भी बधाई दी।