Himachal News: वाटर सैस से हरियाणा को नहीं किसी तरह का कोई नुक्सान- सुक्खू ddnewsportal.com

Himachal News: वाटर सैस से हरियाणा को नहीं किसी तरह का कोई नुक्सान- सुक्खू  ddnewsportal.com

Himachal News: वाटर सैस से हरियाणा को नहीं किसी तरह का कोई नुक्सान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान किया स्पष्ट, इन महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 172 जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाए जाने वाले वाटर सैस (जल उपकर) से हरियाणा को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वाटर सैस के विषय में भ्रांतियों को फैलाया जा रहा है। बैठक में संयुक्त क्षेत्र में लगाई जा रही परियोजनाओं श्री रेणुका जी बांध तथा हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की संयुक्त किशाऊ जल विद्युत परियोजना के विषय में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदि बद्री परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का कहना था कि विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक देरी से जहां एक ओर परियोजना की लागत को बढ़ाती है, वहीं इसके लाभ देरी से मिलने से योजना का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता। बैठक में अंतर्राज्यीय सीमा विवाद से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव राम

कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हरियाणा के ऊर्जा सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।