भाजपा का प्रदेश से जाना है तय- अरुण- ddnewsportal.com

भाजपा का प्रदेश से जाना है तय- अरुण- ddnewsportal.com

भाजपा का प्रदेश से जाना है तय

टिंबी मे बोले युवा कांग्रेस शिलाई के अध्यक्ष अरूण ठाकुर, युवा कार्यकर्ताओं से फील्ड मे डट जाने का किया आह्वान, तपेन्द्र ठाकुर को टिंबी जोन की कमान।

युवा कांग्रेस टिंम्बी जोन की बैठक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई अरुण ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन हुई। जिसमें सर्वसहमति से टिम्बी जोन का नया अध्यक्ष तपेन्द्र ठाकुर को चुना गया। बैठक मे संगठन के कई अहम मुद्दों पर बात की गई। इसी बीच यूथ कांग्रेस शिलाई मंडल के अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने

संगठन को मजबूती के लिए अहम टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अब एक वर्ष का समय रह गया है इसलिए युवा सक्रिय हो जाएं। वैसे भी भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है और बदलाव के पूरे मूड़ मे हैं। हमे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियां बतानी है। इस बैठक मे पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई रविंद्र राणा, पूर्व टिंम्बी जॉन अध्यक्ष संतराम शर्मा, उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, महासचीव गोविंद राणा, सचिव किशोर राणा, महासचिव कैलाश ठाकुर, महासचिव दिनेश शर्मा, जगपाल चौहान, सचिव यशपाल तोमर, वीरेंद्र तोमर, टीकाराम ठाकुर, बलदेव ठाकुर, परवेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, रविंद्र शर्मा, कमल चौहान, प्रकाश ठाकुर, कैलाश, देव रविंद्र शर्मा इत्यादि युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।