सिरमौर- 22 माह के काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ddnewsportal.com

सिरमौर- 22 माह के काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ddnewsportal.com

सिरमौर- 22 माह के काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज 

जानियें क्या किया कारनामा, असाधारण प्रतिभा का धनी है राजगढ़ का ये बालक... 

आजकल के दौर में बच्चों के अभूतपूर्व खूबियों के विडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। छोटी उम्र में ही बड़े बड़े काम करने वाले प्रतिभावान बच्चे रातोंरात फेमस हो जाते हैं। ऐसी ही अभूतपूर्व खूबियों से भरा एक बच्चा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मे भी है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजगढ़ के एक साल 10 महीने के काव्यांश का नाम इंडिया बुक

ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। काव्यांश ने महज 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण किया है। इतनी कम उम्र में काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, 10 सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की। इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। काव्यांश के पिता केवल गौतम सोलन की

एक दवा कंपनी में कार्य कर रहे हैं। माता संध्या गौतम गृहिणी हैं। काव्यांश को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर बिस्वारूप रॉय की ओर से पत्र, मेडल और पेन भेंट किया गया है। सनद रहे कि काव्यांश इससे पूर्व 21 महीने की उम्र में भी गायत्री मंत्र गाकर रिकॉर्ड बना चुका है। यह रिकॉर्ड स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल बुक्स में रिकॉर्ड है। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर माता-

पिता दोनों खुश हैं। उनको असंख्य लोग बधाई दे रहे हैं। गोर हो कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इसमें असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित करने बच्चों और वयस्कों का नाम दर्ज किया जा रहा है। इस बुक मे अब नया नाम सिरमौर जिला के मात्र 22 माह के काव्यांश का भी जुड़ गया है।