Himachal Crime News: चार साल तक दुष्कर्म के बाद जब आई शादी की बारी तो... ddnewsportal.com

Himachal Crime News: चार साल तक दुष्कर्म के बाद जब आई शादी की बारी तो... ddnewsportal.com

Himachal Crime News: चार साल तक दुष्कर्म के बाद जब आई शादी की बारी तो...

दूर के रिश्तेदार अध्यापक के खिलाफ अब मामला दर्ज, पुलिस जुटी कार्रवाई में

हिमाचल प्रदेश में शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का है। 

जानकारी के मुताबिक मंडी के सराज के जंजैहली क्षेत्र के तहत एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपी स्कूल में अध्यापक है। वह पीड़िता के घर मेहमान बन कर गया तथा रात को उसके कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता ने जब शिकायत दर्ज करवानी चाही तो आरोपी ने उससे शादी की बात कह कर रोक दिया। शादी के झांसे में आने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई। 

पीड़िता का मुंह बंद देख आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह लगातार उनके घर जाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामला 2019 का बताया जा रहा है, तब से लेकर आरोपी पीड़िता की इज्जत से खिलवाड़ करता रहा और अब शादी करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई, जिस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ जंजैहली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
उधर, डीएसपी गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।