Sirmour: मुख्यमंत्री अब दोपहर बाद नही पहले पंहुचेंगे सिरमौर  ddnewsportal.com

Sirmour: मुख्यमंत्री अब दोपहर बाद नही पहले पंहुचेंगे सिरमौर  ddnewsportal.com

Sirmour: मुख्यमंत्री अब दोपहर बाद नही पहले पंहुचेंगे सिरमौर 

सतौन मेें उतरेगा उड़नखटोला, ये है पूरा कार्यक्रम...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। सीएम अब दोपहर बाद नही बल्कि पहले ही सिरमौर पंहुच जायेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार यानि आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।


इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2.25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।


मुख्यमंत्री 2.30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3.10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3.50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।