जयराम का सुक्खू पर तंज....... 13 दिसंबर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

जयराम का सुक्खू पर तंज.......  13 दिसंबर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

जयराम का सुक्खू पर तंज.......

13 दिसंबर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा 

इनको चाहिए डिप्टी सीएम का पद
हर्षवर्द्धन चौहान को ये बड़ी जिम्मेवारी
सरकार का एक्शन: सभी टेंडर रद्द
जयराम ठाकुर इसलिए हुए नाराज
गवर्नर ने सीएम सुक्खू से कहा ये
मंत्री बनाने से पहले तीन नियुक्तियां
मुख्यमंत्री ने यहां लिया आशिर्वाद
GNMPS के खिलाड़ियों का कमाल
Paonta: सीएम के निर्णय सराहनीय: प्रदीप
Nahan: यहां विद्यार्थियों के दिए लाईब्रेरी 
Paonta: इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित


स्थानीय (सिरमौर)

1- राईजिंग सिरमौर क्लासिस के विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा।

सिरमौर जिला के अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव ने प्रशासन के माध्यम से नाहन में चलाई जा रही राईजिंग सिरमौर क्लासिस हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि राईजिंग सिरमौर क्लासिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए प्रसिद्ध ‘‘बायजूज कोचिंग इंस्टीच्यूट’ द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाईजा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत अब विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें उनसे मात्र तीन सौ रुपए सिक्योरटी के रूप में लिए जाएगें तथा तीन पुस्तकें एक माह के लिए पढ़ने के लिये प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन क्लासिस के विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा निगरानी के लिए सीसी

टीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और ‘‘बाईजूज’’ के बीच एग्रीमेंट किया है। कोचिंग इंस्टीच्यूट द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को तीन सालों तक निशुल्क ऑन-लाईन और ऑफ लाईन कोचिंग दी जा रही है। इस बैठक में गठित समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

2- पांवटा के भंगाणी व राजपुरा में लगेंगे विधिक साक्षरता शिविर: माधवी

जिला विधिक सहायता प्राधिकरण की सचिव माधवी सिंह ने जानकारी दी है कि जिला के पांवटा उपमण्डल के तहत ग्राम पंचायत भंगाणी तथा राजपुरा में विधिक साक्षरता षिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भंगाणी पंचायत में शिविर आगामी 14 दिसम्बर को जबकि राजपुरा में 21 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। माधवी सिंह ने दोनों ग्राम पंचातयों के चुने हुए प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण लोगों से इन शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शिविरों में न्यायाधीषों तथा अधिवक्ताओं द्वारा मौलिक अधिकारों सहित अनेक कानूनी पहलूओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है और आर्थिक अभाव के चलते भी व्यक्ति को निःशुल्क न्याय प्रदान करने का प्रावधान है। इस बारे षिविर में लोगों को जागरूक किया जाएगा।  

3- पाॅंवटा साहिब में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद: अजय चौधरी

उपमंडल पांवटा साहिब में 16 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 220 kv सब स्टेशन खोदरी माजरी एवं 220kv सब स्टेशन

गिरिनगर में सामान्य मुरम्मद का कार्य किया जाना है। जिसके कारण 132/11kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) 33 kv बद्रीपुर (पांवटा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र), 33 kv धौलाकुंआ 33 kv पुरुवाला 33kv सतीन 33kv शिलाई, एवं 33 kv रामपुरघाट के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। 

4- Paonta Sahib: फिजूलखर्ची रोकने का सीएम सुक्खू का निर्णय सराहनीय: प्रदीप 

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के ईमानदार कर्मठ और तेज तरार सीएम ने बालिका आश्रम मैं जाकर तुरंत समस्या का समाधान

और विधायकों के खर्चे पर जो पाबंदी लगाई है वह काबिले तारीफ है। लाखों रुपए खर्चा विधायकों के ठहरने में आ जाता था। अब विधायक अपनी जेब से यह खर्च उठायेंगे। प्रदीप चौहान ने बताया कि नए सीएम के इस फैसले से गरीब तबके और आम जनमानस खुश है और उम्मीद है कि आने वाले समय में हिमाचल का चौमुखी विकास के लिए वे दिन रात मेहनत करेंगे।

5- गुरू नानक मिशन स्कूल का क्लस्टर स्तर पर 16 स्वर्ण पदकों पर कब्ज़ा। 

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक डार फिर अपना परचम लहराकर स्कूल का नाम रोशन किया है। गत 9 दिसंबर 2022 से 11 दिसंबर 2022 तक चौका कैथल हरियाणा में डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कलस्टर 16 एथलेटिक प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, दो रजत तथा तीन कांस्य पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय ऑलराउंडर ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि पर स्कूल में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक अंडर-19 बॉयज प्रतियोगिता में नीतीश कुमार ने 800 मीटर पंद्रह सौ मीटर तथा रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतुल श्रीवास्तव ने 400 मीटर में दूसरा तथा रिले रेस में पहला, शौरान खान ने रिले रेस में पहला, लॉन्ग जंप और 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-19 गर्ल्स एथलेटिक प्रतियोगिता में सुप्रीत कौर ने 1500 मीटर, 800 मीटर तथा रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरमनप्रीत कौर ने रिले रेस में पहला, 400 मीटर में दूसरा तथा वृद्धि बत्रा ने रिले रेस में पहला 100 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभजोत कौर ने रिलीज में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बॉयज एथलेटिक प्रतियोगिता में रिले रेस में खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या दविंदर कौर साहनी ने कहा कि यह भी अत्यंत हर्ष का विषय है कि सीबीएसई की नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से हुआ है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं में 9 दिसंबर 2022 से 11 दिसंबर 2022 तक भुना, फतेहाबाद, हरियाणा में आयोजित क्लस्टर 16 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। 
यहां बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यहां मुकाबला बहुत ही संघर्षपूर्ण था। बॉयज की बास्केटबॉल टीम ने सेमीफाइनल में इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल कैथल को 43 29 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शेमरॉक स्कूल 42 के मुकाबले 61 अंक से जीत गया। गर्ल्स की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छात्राओं ने सेमीफाइनल में एसडी पब्लिक स्कूल, यमुनानगर को 41- 12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल में कड़े संघर्ष में हैप्पी न्यू पब्लिक स्कूल यमुनानगर 36 के मुकाबले 40 अंक से जीत गया और छात्राओं को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। विद्यालय के खिलाड़ियों की विजय यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। टेबल टेनिस में भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीबीएसई कलस्टर 16 अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता अंबाला के एसडी विद्या स्कूल में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय की छात्राओं ने एकल प्रतियोगिता में तीसरा तथा टीम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षा के साथ-साथ नानक मिशन पब्लिक स्कूल खेलों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके कोच अध्यापकों गुरनाम सिंह, दीदार सिंह, रजनीकांत तथा विपुल राठौर की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया और निकट भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

(हिमाचल)

1- उप मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने से नाराज शांडिल पंहुचे दिल्ली दरबार।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता व सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। शांडिल सीडब्ल्यूसी के सदस्य रह चुके हैं। बता दें कांग्रेस की नई सरकार में  एक ही संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से सीएम

और डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शांडिल इससे नाराज बताए जा रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शांडिल डिप्टी सीएम का पद शिमला संसदीय क्षेत्र को देने की मांग कर रहे हैं। बता दें पूर्व सांसद धनीराम शांडिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसमें उनकी ओर से वरिष्ठता के साथ जातीय समीकरण को भी फैक्टर बताया गया है। सोलन जिले से इस बार कांग्रेस के चार विधायक चुने गए हैं। शांडिल लगातार तीन बार विधायक बने हैं। इसके अलावा संजय अवस्थी व राम कुमार भी दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। 

2- Shimla: अगले आदेशों तक सभी टेंडर रद्द, एक्शन मोड में सुक्खू सरकार।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम सुक्खू ने सभी लंबित टेंडर रद्द करने का निर्णय लिया है। छह महीने में हुए तमाम शिलान्यासों और उद्घाटनों का भी ब्योरा तलब किया है। यह विवरण 15 दिसंबर तक देने को कहा है। पूर्व सरकार के एक

अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए सभी फैसलों की समीक्षा होगी। इनमें नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू किए जाएंगे। पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में मल्टी टास्क वर्कर भर्तियां हुई हैं। इसे लेकर विधायक हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जगत सिंह नेगी, संजय रत्न, मोहन लाल ब्राक्टा को सदस्य बनाया है। यह कमेटी इन भर्तियों सहित पैरा वर्कर भर्ती के मामले भी देखेगी। 

3- कुर्सी संभालते ही लिए गए निर्णयों पर पूर्व सीएम जयराम ने कसा सुक्खू पर तंज।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कुर्सी संभालते ही लिए गए निर्णयों पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसा है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट कर इन फैसलों पर विरोध जताया। जयराम ने लिखा; स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पुल, सड़क, पेयजल योजना... इन सब कामों को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। बता दें सुक्खू ने पूर्व जयराम सरकार के 1 अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा करने का फैसला लिया है। साथ ही  नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू करने और डिनोटिफाई करने का भी फैसला लिया है। इसके

अलावा भी कई अन्य निर्णय लिए गए हैं। वहीं, अब इन फैसलों को लेकर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। जयराम ने ट्वीट कर कहा कि बदले की भावना के साथ काम की शुरुआत अच्छी नहीं है। हमने पांच साल बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा की। कभी बदले की भावना से प्रदेश में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के किसी फैसले को नहीं पलटा, कोई विकास कार्य नहीं रोका, लेकिन अफसोस कि कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना के साथ काम करना शुरू कर दिया है। जयराम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपना रिवाज जारी रखते हुए हमारी सरकार के फैसलों को रोकने और पलटने का काम शुरू कर दिया, जबकि अभी तो मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं हुआ लेकिन बदले की भावना के साथ काम करने की शुरुआत हो गई।

4- सीएम सुक्खू ने जयराम के बयान पर किया पलटवार। 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट का प्रावधान किए जगह-जगह कांगजों में स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थान खोल दिए थे। उन्होंने कहा कि विधायकों की पांच सदस्यीय कमेटी ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि केवल मात्र अधिसूचना ही की गई है। धरातल पर कुछ नहीं हुआ।विधायकों की कमेटी ने पता किया कि अगर बजट है तो खोले गए संस्थान जारी रखे जाए। पता चला कि बजट का प्रावधान नहीं था। फिर अधिकारियों से पूछा कि इतने सारे संस्थानों की घोषणा क्यों की गई। अधिकारियों से जवाब मिला कि विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए खोले गए। इसे देखते हुए सरकार ने पूर्व कैबिनेट के नौ महीनों के फैसलों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। 

5- Shimla: राजभवन पंहुचे सीएम सुक्खू से राज्यपाल नें कहा ये...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है। सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को विकास पथ पर अग्रसर रखने के लिए राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के क्षेत्र में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बनकर उभरे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से सभी विधायकों का परिचय भी करवाया।

6- मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर में की पूजा-अर्चना।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और

सुपुत्रियां भी उनके साथ थीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

7- मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने विद्या स्टोक्स से की भेंट।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास ‘बोहमिया निवास’ में भेंट की।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

8- गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार आईटी किया नियुक्त।
 
प्रदेश सरकार द्वारा आज जिला कांगड़ा के पालमपुर के गोकुल बुटेल सुपुत्र दिनेश बुटेल को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ

मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) नियुक्त किया गया है। इसके संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है।

9- नरेश चौहान होंगे मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है। इस

संबंध में प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रधान सलाहकार(मीडिया) का एक पद सृजित करने के साथ ही नरेश चौहान की इस पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सुक्खू ने मंत्रियों की नियुक्ति से पहले अभी तक तीन नेताओं की नियुक्ति कर दी है। इनमें सुनील शर्मा बिट्टू, गोकुल बुटेल और नरेश चौहान शामिल हैं। 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-