CM Sukhu News: मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सबके, अयोध्या से निमंत्रण पर कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सबके, अयोध्या से निमंत्रण पर कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सबके, अयोध्या से निमंत्रण पर कहा कुछ ऐसा...

देशभर से जहां कई नेताओं के अयोध्या के लिए दिये निमंत्रण पर न जाने को लेकर खबरें आ रही हैं वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामलला विराजमान कार्यक्रम को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि हालांकि उन्हें अभी तक अयोध्या से निमंत्रण नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण आए या न आए लेकिन हम अयोध्या जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सबके हैं, उनके दिखाए रास्ते में चलना हम सबका दायित्व है। यह बात उन्होंने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। 
इसके साथ ही सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में आपदा से आज तक ऐसी तबाही नहीं हुई, जैसी कि वर्ष 2023 में हुई है लेकिन हम 3 माह के अंदर अपने पांव पर खड़े हुए हैं यानि प्रदेश आपदा के जख्म से उबर गया है तथा आज हिमाचल सैलानियों व मेहमानों के स्वागत के लिए खड़ा है। 


सुक्खू ने कहा कि शिमला विंटर कार्निवाल दैवीय आपदा के बाद प्रभावित पर्यटन को पटरी पर लाने में मददगार साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी कार्निवाल का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में पहली मर्तबा विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि कार्निवाल के आयोजन को लेकर पहले कुछ दिक्कतें थीं, मगर सरकार ने विचार कर इसके आयोजन का फैसला लिया। कार्निवाल 5 जनवरी तक चलेगा। इसमें हिमाचली व्यंजनों व संस्कृति से सैलानियों व अन्य लोगों को रू-ब-रू करवाया जा रहा है।