भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए लिया संकल्प ddnewsportal.com

भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए लिया संकल्प  ddnewsportal.com

भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए लिया संकल्प

शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर में एक अभियान के दो दिवसीय समन्वय वर्ग में दस सत्रों में दी ये अहम जानकारी...

सरस्वती विद्या मंदिर शिमला एकल अभियान के द्वारा प्रांत संभाग दक्षिण हिमाचल दो दिवसीय नगर संगठन व ग्राम संगठन समन्वय वर्ग का आयोजन किया गया। वर्ग का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलन व

संस्कार पक्ष कर एचएएस अधिकारी निदेशक ग्रामीण विकास विभाग शिमला, मोहन शर्मा के द्वारा किया गया। साथ में मुरारी लाल अग्रवाल श्री हरि संरक्षक दिल्ली, दिल्ली महिला समिति उपाध्यक्षा संगिता, केंद्रीय सह संगठन मंत्री दीप कुमार, केंद्रीय संवाद प्रमुख सिद्धार्थ, विद्या भारती प्रांत संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, उत्तर क्षेत्र प्रभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार, संचालन संगठन मंत्री

प्रांत संभाग दक्षिण हिमाचल सुनील ठाकुर भी मौजूद रहे। संभाग दक्षिण हिमाचल संगठन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग में दस सत्रों का नियोजन किया गया। 
केंद्रीय सह संगठन मंत्री दीप कुमार, प्रभाग उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज कुमार, केंद्रीय संवाद प्रमुख सिद्धांत संभाग दक्षिण हिमाचल सेवा वर्ती कार्यकर्ता के द्वारा गांव के सर्वगीण विकास के लिये समिति के कार्य समिति की सक्रियता, सेवा व्रती कार्यकर्ताओं के

कार्य और सक्रियता, राष्ट्रभक्ति देश भक्ति भावना जगाना, शिक्षित, स्वास्थ्य, समर्थ, स्वावलंबी, संस्कारित, बनाना। समिति व सेवा व्रती कार्यकर्ताओं के समन्वय का होना चाहिए, के बारे में बताया। 
हिंदू संस्कृति जागृत करने व हिंदू समाज संगठित रहे, भारत को परम धेय तक पहुंचाने, मां भारती की रक्षा के लिय भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्प लिया गया। 
वर्ग में संभाग टोली समिति, भाग टोली व समिति अंचल प्रमुख, अंचल अध्यक्ष समेत 65 सेवा व्रती, कार्यकर्ता व समिति ने भाग लिया। वर्ग का समापन डॉक्टर जनक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला हेड ऑफ डिपार्मेंट सर्जिकल के द्वारा किया गया।