भाजपा के लिए राजनीति है सेवा का अवसर: सिंह ddnewsportal.com

भाजपा के लिए राजनीति है सेवा का अवसर: सिंह ddnewsportal.com

भाजपा के लिए राजनीति है सेवा का अवसर: सिंह 

नाहन विधानसभा में आयोजित हो रहे स्वास्थ्य जांच शिविर, भारापुर में पंहुचे सैंकडों, रामपुर में इस तारीख से...

भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति एक सेवा का अवसर है। यह बात धौलाकुआं पंचायत के पूर्व प्रधान मलकियत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इसी सेवाभाव के अंतर्गत अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वास्थ्य सेवा का कार्यक्रम

शुरू किया गया है। विधायक डॉ राजीव बिंदल के मार्गदर्शन से नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं

स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान हिमाचल प्रदेश प्रभारी डॉक्टर एस के सबलोक के कुशल नेतृत्व में शिवर लग रहे हैं। पूर्व प्रधान एवं प्रभारी धौलाकुआं मलकियत सिंह ने बताया कि मंगलवार को भारापुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमे सैंकड़ों लोगों का उपचार किया गया। रामपुर में 9 सितंबर और 12 सितंबर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय

जनता पार्टी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। शिविरों में मरीजों के स्वास्थ्य व खून की जांच की जाएगी व दवाइयां मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वह स्वास्थ्य शिविरों का भरपूर लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिविर को सफल बनाएं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के लक्ष्य में 'सबका प्रयास' शामिल करके भाजपा सरकार ने पिछले आठ वर्षों में नए भारत की नींव रखी है।