Paonta Sahib: भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया प्रेरणादायी कार्यक्रम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया प्रेरणादायी कार्यक्रम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया प्रेरणादायी कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पांवटा मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम पुरुवाला कांशीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, उनकी धर्मपत्नी शशि बाला उपस्थित रहे। साथ ही ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बद्रीपुर से आश्रम की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहन सुमन ने महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका, अध्यात्म, महिलाओं द्वारा दुनिया को बदलने की क्षमता, महिलाओं की शक्ति और उनके सामर्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और प्रेरणादायी संबोधन दिया।

इस अवसर पर भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र धवन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा, पांवटा मंडल महामंत्री रोहित चौधरी, पांवटा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल, पांवटा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा गुरमीत कौर, ददाहू मंडल अध्यक्षा श्यामा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह, रोहित चौधरी, निवर्तमान चेयरपर्सन नगर परिषद निर्मल कौर, पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद कृष्णा धीमान, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद पांवटा सीमा चौधरी, पूर्व पार्षद ममता सैनी, पूर्व पार्षद दीपा शर्मा, पांवटा मंडल सचिव शक्ति भटनागर, पांवटा मंडल उपाध्यक्ष तृषला चौधरी, जिला महिला मोर्चा सचिव हेमा शर्मा, महामंत्री पांवटा मंडल महिला मोर्चा नवनीत चौधरी तथा अनीता सहित बहुत सारे सेवा समूह की बहनें और क्षेत्र की अन्य महिलाएँ भी उपस्थित रहीं।