Paonta Sahib: रोटरी क्लब पाँवटा साहिब ने सम्मानित की महिलाएँ, इनको मिला सम्मान... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: रोटरी क्लब पाँवटा साहिब ने सम्मानित की महिलाएँ, इनको मिला सम्मान...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोटरी क्लब पाँवटा साहिब ने महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। रोटरी अध्यक्ष अंशुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चार महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इनमें प्रियंका वर्मा (IAS) DC Sirmaur, देवेंद्र कौर साहनी प्रधानाचार्य अरिहंत स्कूल नाहन एवं पूर्व प्रधानाचार्य गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, कुंती बत्रा और श्रीमती बरार शामिल रही।

इस मौके पर अंशुल गोयल अध्यक्ष व शांति स्वरूप गुप्ता महासचिव, कविता गर्ग, आनंद किशोर, अभय शर्मा, रिपुदमन सिंह कालरा यशपाल धीमान, गुरमीत कौर नारंग आदि मौजूद रहे।