समाजसेवी पवन बोहरा की संस्था ने सेवा कर वृद्ध आश्रम मे दिलाया सहारा ddnewsportal.com

समाजसेवी पवन बोहरा की संस्था ने सेवा कर वृद्ध आश्रम मे दिलाया सहारा ddnewsportal.com

मानवता- जगबीर सिंह कुंडियो में था बेसहारा 

समाजसेवी पवन बोहरा की संस्था ने सेवा कर वृद्ध आश्रम मे दिलाया सहारा।

कहते हैं कि इस दुनिया में कोई मुसीबत में हो तो ईश्वर उसकी मदद को जरूर किसी न किसी को भेजता है। इंसान के रूप में वो सच्चा सेवक पवन बोहरा जैसा होता है। जो अकैले और बेसहारा लोगों की मदद को सदैव खड़े रहते हैं। दर्जनो लोगों को आश्रय देने के बाद अब पवन बोहरा की संस्था ने एक और बुजुर्ग को सही स्थान पर पंहुचाकर नेक काम को अंजाम दिया है। वह व्यक्ति जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के कुंडियो के जगबीर सिंह हैं।
दरअसल, कुंडियों पंचायत प्रधान द्वारा पता लगा कि जगबीर सिंह की देखरेख करने वाला कोई नहीं है और इनकी हालत भी ठीक नहीं थी। इन्हें

बीते 18 फरवरी को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती कराया गया। सहायता संकल्प सोसाइटी सिरमौर द्वारा पूरे 18 दिन इनका हॉस्पिटल में इलाज चलाया गया और 05 मार्च को इनकी हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टर ने छुट्टी कर दी। जिसके बाद 6 मार्च को इनकी देखरेख कोई ना होने के कारण संस्था सहायता संकल्प सोसायटी द्वारा मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला वृद्ध आश्रम में पहुंचाया गया। जहां इनका बचा हुआ जीवन आराम से व्यतीत होगा।