Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

भारत विकास परिषद, शाखा पांवटा साहिब द्वारा हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज के पारंपरिक रंग में रंगी नजर आईं। हरियाली तीज प्रकृति, प्रेम, सौंदर्य और समर्पण का पावन पर्व है। सावन मास में मनाया जाने वाला यह त्योहार भगवान शिव एवं माता पार्वती के पुनर्मिलन तथा अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने मेहंदी लगाई, हरे रंग के वस्त्र एवं चूड़ियां धारण कीं तथा सुखी वैवाहिक जीवन एवं परिवार की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक गीत-संगीत और झूलों का भी आनंद लिया गया। मायके की ओर से भेजे जाने वाले सुहाग सामग्री, मिठाइयों एवं विशेष रूप से घेवर की परंपरा का भी उल्लेख किया गया। भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब ने सभी देशवासियों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।