City Beautiful में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन ddnewsportal.com

City Beautiful में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन  ddnewsportal.com

City Beautiful में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन

परविन्दर नेगी अध्यक्ष तो रितिक तोमर चेयरमैन, ये रहेगा उद्देश्य...

चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के प्रांगण में हिमाचल प्रदेश के छात्र छात्राओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल के 12 जिलों के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सब ने मिलकर देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया।

इस संगठन का उद्देश्य ट्राइसिटी में हिमाचल के युवाओं के वेलफेयर के लिए काम करना है। यह संगठन गैर राजनीतिक होगा और यह संगठन कभी भी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं कॉलेजों के छात्र संघ के चुनाव नहीं लड़ेगा।

इस बैठक में अधिवक्ता एवं पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता दिनेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवक्ता दिनेश चौहान ने सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया। जिसमें 22 लोगों को दायित्व दिया गया है।

इस छात्र संगठन का अध्यक्ष परविंदर नेगी को बनाया गया। चेयरमैन रितिक तोमर, उपाध्यक्ष सौरव ठाकुर और आर्षभ अत्री, महामंत्री अभिषेक कपूर, सह सचिव मुस्कान ठाकुर, अभिनंदन, पारस राजटा, दक्ष शर्मा, आयुष शर्मा को बनाया गया। आयोजन

सचिव केविन गौतम, आयुष शर्मा, ऋषभ बहल, महेंद्र पाल, खेल सचिव साहिल ठाकुर और हर्ष कपूर, सांस्कृतिक सचिव संदलि ठाकुर, वित्त सचिव तनुज गोजियां को बनाया गया है। 
इसी प्रकार मुख्य सलाहकार हर्ष कपूर, आतिश शर्मा, हेत राम को बनाया गया। सोशल मीडिया इंचार्ज स्नेहित वालिया को बनाया गया।